वैवाहिक जीवन की सुख-समृद्धि के लिए रखें चांदी का मोर

Keep silver peacock for happiness and prosperity of Married Life

जीवन में पैसा और स्वास्थ्य दो महत्वपूर्ण चीजें हैं  (#Money #Wealth #MarriedLife )। घर को धन-धान्य से परिपूर्ण रखने के लिए लोग दिन-रात मेहनत करते हैं। ताकि परिवार को आर्थिक परेशानी से बचाया जा सके। 

वास्तु (#Vastu #VastuTips) में कई ऐसी बातों का जिक्र किया गया है, जिससे घर में सुख-समृद्धि ही नहीं आती। बल्कि इससे घर की आर्थिक परेशानी भी दूर होती है। 

आइए जानते हैं घर में रखी इस खास चीज के बारे में।

-चांदी का मोर घर में सुख-समृद्धि लाता है-

हर कोई चाहता है कि घर में मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे। लेकिन अगर लाख कोशिशों के बाद भी घर में सुख-शांति नहीं है और आर्थिक परेशानियां आपका पीछा नहीं छोड़ रही हैं तो चांदी का मोरपंख घर में रखने से इन सभी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। 

यह भी पढ़ेंक्या गुड़ खाना सर्दियों में बढ़ा सकता है आपका वजन I

घर में चांदी का मोरपंख रखना शुभ और वास्तु में लाभकारी माना जाता है। 

मान्यता है कि यह देवताओं को भी प्रिय है। घर में चांदी का मोरपंख रखने से धीरे-धीरे आर्थिक परेशानियां खत्म हो जाती हैं। इतना ही नहीं कहा जाता है कि इसे वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनाए रखने के लिए भी रखा जा सकता है। साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। वास्तु के अनुसार चांदी का मोर घर में धन की वृद्धि करता है।

-आर्थिक परेशानी दूर करने के लिए मोर नाचते रहें-

यदि कोई व्यक्ति आर्थिक समस्याओं से घिरा हुआ है तो घर में नाचता चांदी का मोरपंख रखना अत्यंत लाभकारी होता है। इसके प्रभाव से कई तरह की आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं। 

यह भी पढ़ेंइस दिन घर में लगाइए शमी का पौधा, घर में कभी नहीं रहेगी रुपए पैसे की कमी

अगर दाम्पत्य जीवन में पार्टनर से मनमुटाव चल रहा है तो चांदी के मोर का जोड़ा घर में रखा जा सकता है। ऐसा करने से कुछ ही दिनों में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। साथ ही मैरिड लाइफ में चल रहा तनाव दूर होगा।

वास्तु के अनुसार ड्राइंग रूम में चांदी का मोरपंख रखने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। 

साथ ही परिवार के सदस्यों के जीवन में सुख-शांति और सफलता मिलेगी। 

साथ ही पूजा स्थान पर चांदी का मोरपंख भी रखा जाता है। ऐसा करने से दोहरा फायदा होता है।

अस्वीकरण: यहां दी गई जानकारी केवल अनुमानों और सूचनाओं पर आधारित है। किसी भी जानकारी या विश्वास पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *