क्रिस वू (#KrisWu) चीनी मूल के एक कनाडाई पॉप गायक हैं। बीजिंग के चाओयांग एरिया कोर्ट ने उसे तीन महिलाओं पर हमला करने का दोषी (#Guilty) पाया। अदालत ने क्रिस वू को 2020 के बलात्कार के मामले में साढ़े 11 साल और एक समूह में यौन अपराध करने के अपराध में 1 साल 10 महीने की सजा सुनाई।
उन्हें डेट-रेप (#DateRape) के लिए दोषी ठहराया गया था। तब 24 युवतियों ने क्रिस वू के खिलाफ पुष्टि की थी। क्रिस वू को अलग-अलग आरोपों में पांच साल से ज्यादा की और जेल हो सकती है।
क्रिस वू ने इन आरोपों का खंडन किया है। क्रिस वू पर टैक्स फ्रॉड के भी आरोप है। उन्हें जुर्माने के तौर पर उन्हें 600 मिलियन युआन का जुर्माना देना होंगे, जो 6,82,64,46,000 रुपये के बराबर है।